Home / धर्म चर्चा / अल्लाह ने अपने पैगम्बर से कहा, हे पैगम्बर, अपने जीवनकाल में ही अपने उत्तराधिकारी और खलीफा की घोषणा कर दो:मौलाना सैफ अब्बास

अल्लाह ने अपने पैगम्बर से कहा, हे पैगम्बर, अपने जीवनकाल में ही अपने उत्तराधिकारी और खलीफा की घोषणा कर दो:मौलाना सैफ अब्बास

Spread the love

इमामबाड़ा सैयद तकी साहब अकबरी गेट में अशरए मुहर्रम की तीसरी मजलिस को विलायत के विषय पर संबोधित करते हुए मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि संरक्षक वह होता है जिसे अल्लाह ने चुना हो जो धर्म की भी रक्षा करता हो और उम्मत की भी मदद करता हो मौलाना ने कहा कि इतिहास को अली के अलावा किसी ऐसे व्यक्ति को दिखाना चाहिए जो काबा से एक समर्थक के रूप में आया हो और हमारे पैगंबर के साथ जीवन भर हर जगह मौजूद रहा हो और हमारे पैगंबर के 23 साल के उपदेशात्मक जीवन के दौरान पैगंबर के साथ हर जगह देखा गया हो जुल-अशीरा से लेकर जीवन की अंतिम सांस तक अली हमेषा नबी के साथ रहे हिजरत की रात में पैगंबर की जान बचाई, बद्र में मुसलमानों की जान बचाई और इस्लाम को खनदक में बचाया। यही कारण था कि अल्लाह ने अपने पैगम्बर से कहा, हे पैगम्बर, अपने जीवनकाल में ही अपने उत्तराधिकारी और खलीफा की घोषणा कर दो। पैगम्बर ने अल्लाह के हुक्म से हजारों लोगों के बीच अली (अ.स.) की विलायत का ऐलान कर दिया।
अंत में मौलाना ने जनाबे मुस्लिम के दो पुत्रों की दर्दनाक शहादत का वर्णन किया जो अपने पिता के साथ कूफा गये थे, जिस पर शोक मनाने वालों ने दुख व्यक्त किया।ै

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *