समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज मऊ जनपद के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर जहां बुनकरों की समस्याओं से अवगत कराया वहीं सोनभद्र के राबर्ट्सगंज से आए दल ने उन्हें देवां शरीफ से लाई चादर पेश की।
जनपद मऊ से आए मौलाना गुलजार मदनी, मौलाना शमशाद साहेब, हाजी मौलाना मुश्ताक, मौ0 रिजवान, मौ0 इसरूल हक, मौ0 इरशाद, डाॅ0 इरफान तथा तारिक इरफान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश से भेंट कर बुनकरों को पेश आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। उनका कहना था कि सूत, बिजली की महंगाई से उद्योग चौपट हो रहा है। कोरोना काल की सख्ती में बुनकरों के उत्पादों की बिक्री भी बहुत प्रभावित हुई है।
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज से आए सर्वश्री रामप्यारे पटेल, नत्थू वारसी, मो0 सईद कुरैशी, त्रिपुरारी गोंड, बालेश्वर सिंह, निर्मल तथा जगत पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से भेंट कर उन्हें देवां शरीफ से लाई चादर पेश की और उनकी चुनावों में भारी जीत के लिए दुआ की। श्री अखिलेश यादव ने उनको धन्यवाद दिया।
स्मरणीय है, श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार के बहुमत में आने की जनआकांक्षा के तहत हिन्दू मन्दिरों में पूजा-पाठ कर रहे हैं और मुस्लिम मस्जिदों, दरगाहों तथा अन्य पूजा स्थलों पर दुआएं कर रहे हैं

