नई दिल्ली. भारत में लंबे समय से काम कर रहे दिग्गज अमेरिकी बैंक सिटी बैंक के रिटेल कारोबार समेटने की घोषणा के बाद एक और विदेशी बैंक भारत से कारोबार समेटने की तैयारी में है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा बैंक फर्स्टरैंड बैंक ने भारत में अपना बिजनेस बंद करने की घोषणा की है। मंगलवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए फर्स्टरैंड के कर्मचारियों को यह खबर दी गई। ईटी इंडिया के सीईओ रोहित वाही ने एक प्रश्न के जवाब में, मुंबई में अपनी एकमात्र शाखा के बंद होने की पुष्टि करते हुए एक बयान शेयर किया।
इस कदम से भारत में काम कर रहे कम से कम 50 नौकरियों पर असर पड़ने की संभावना है। बयान में कहा गया, “भारत में FirstRand की रणनीति की समीक्षा के बाद वर्तमान शाखा को प्रतिनिधि कार्यालय में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है।