दिल्ली में 24 घंटे में 24 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं लेकिन सवाल है कि सांसों का संकट कैसे जिंदगी पर भारी पड गया? थोडी देर पहले केजरीवाल ने दिल्ली की ऑक्सीजन रिपोर्ट दी जिसमें अस्पतालों तक तो ऑक्सीजन पहुंची लेकिन हालात बहुत ज्यादा नहीं सुधरे। दिल्ली के बिगड़ते हालातों के बारे में आजतक से खास बातचीत की दिल्ली के डिप्टी सीएम, मनीष सिसोदिया ने। इस बातचीत के दौरान मनीष सिसोदिया ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने ऑक्सीजन को लेकर जंगलराज मचा रखा है।