देश की राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की किस कदर किल्लत है, इसका अंदाजा एक डॉक्टर के आंसुओं को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है। दिल्ली के शांति मुकुंद हॉस्पिटल के सीईओ सुनील सागर ऑक्सीजन की किल्लत की बात कहते हुए रो पड़े। ऑक्सीजन की कमी का रोना रोते हुए डॉक्टर सुनील सागर ने कहा, स्थिति बहुत विकट है। हमारे पास बहुत कम ऑक्सीजन बचा है। डॉक्टरों से हमने कहा है कि जिन्हें छुट्टी दी जा सकती है, उन्हें दे दी जाए।
सुनील सागर ने यह भी कहा, हमारे यहां केवल 2 घंटे का ऑक्सीजन बचा है। दिल्ली के शांति मुकुंद हॉस्पिटल के डॉक्टरों को कहना है कि समय पर अगर ऑक्सीजन उपलब्ध हो गया तो मरीजों छुट्टी नहीं दी जाएगी। वहीं अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज के परिजनों ने सरकार से अपील की है कि उनके अपनों को जल्द से जल्द ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाए।