Home / अमेठी से रिश्ता जोड़े हुए लगातार मदद कर रहे हैं राहुल गांधी

अमेठी से रिश्ता जोड़े हुए लगातार मदद कर रहे हैं राहुल गांधी

Spread the love

साल 2019 के चुनाव में पराजित होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी का केवल एक दौरा किया है, लेकिन अमेठी से उनके रिश्ते जुड़े हुए हैं। कोरोना की दूसरी लहर में ऐसा करीब से देखने को मिला। अमेठी के लोगों को जब ऑक्सिजन की सख्त जरूरत थी तो ऐसे समय में उन्होंने ऑक्सिजन सिलिंडर से लेकर ऑक्सिजन कांसंट्रेटर, मास्क, दवा की किट और घर-घर सैनेटाइजेशन भी करवा रहे हैं। हालांकि, यहां की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मदद में पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी 42 ऑक्सिजन कांसंट्रेटर, लाखों की संख्या में एन-95 मास्क और साबुन अमेठी में भेजा है।
इस समय राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं, लेकिन अमेठी से गांधी-नेहरू परिवार का जो बरसों पुराना रिश्ता है, उसे वो निभाने में पीछे नहीं हैं। यही वजह है कि बीते मई में उन्होंनें पहले 20 ऑक्सिजन कंसंट्रेटर भेजा। इसके बाद 20 ऑक्सिजन सिलिंडर भी उन्होंने भिजवाया। 29 मई को राहुल गांधी की पहल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 10 हजार दवाओं की किट भी अमेठी में भेजी। इसके अलावा अमेठी के हर घर को सैनेटाइज कराने के लिए दस हजार लीटर हाइपो क्लोराइड भी जिले में भेजा गया है। 8 जून से सैनेटाइजेशन शुरू भी कर दिया गया है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *