Home / अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रम का निधन

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रम का निधन

Spread the love

न्यूयॉर्क-अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टि्वटर पर जानकारी दी है कि उनके छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का न्यू यॉर्क के एक अस्पताल में निधन हो गया है.

राष्ट्रपति ट्रंप शनिवार को ही अपने भाई को देखने अस्पताल पहुंचे थे.

एक बयान में ट्रंप ने कहा, भारी दिल के साथ मैं आपको ये बता रहा हूं कि मेरे बेहतरीन भाई रॉबर्ट ट्रंप ने बीती रात आख़िरी सांस ली. वो सिर्फ़ मेरे भाई नहीं थे बल्कि मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी थे. हम उनकी कमी महसूस करेंगे. लेकिन हम दोबारा मिलेंगे. उनकी याद हमेशा मेरे दिल में रहेगी. रॉबर्ट मैं तुम्हें प्यार करता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *