Home / अफ़ग़ानिस्तान में भारत के निवेश पर बोले अफ़ग़ान राजदूत।

अफ़ग़ानिस्तान में भारत के निवेश पर बोले अफ़ग़ान राजदूत।

Spread the love

भारत में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत फ़रीद मामुन्दज़ई ने अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में अफ़ग़ानिस्तान की मौजूदा बिगड़ती स्थिति और इन हालात में दूसरे देशों की भूमिका को लेकर बात की।
उन्होंने भविष्य में ज़रूरत पड़ने पर भारत से सैन्य मदद माँगने पर हामी भरी, लेकिन फ़िलहाल तालिबान पर शांति के लिए दबाव डालने में भारत की भूमिका को अहम बताया।
अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा स्थिति को लेकर फ़रीद मामुन्दज़ई ने कहा कि हालात बहुत मुश्किल और डरवाने हैं। 150 ज़िलों में संघर्ष चल रहा है। कुछ ज़िले तालिबान के कब्ज़े में चले गए हैं। पिछले 10 हफ़्तों में 3,600 लोगों की जान जा चुकी है। देश के अंदर ही दो लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।
उन्होंने कहा, ”आम अफ़ग़ान नागरिकों में ये डर है कि अफ़ग़ानिस्तान फिर से 90 के दशक की तरफ़ लौट रहा है. अगर हमें उस स्तर तक सहायता नहीं दी जाती कि हम अफ़ग़ानिस्तान को पूरी तरह से सुरक्षित कर सकें और तालिबान से लड़ सकें तो हम निश्चित रूप से उस दिशा में वापस चले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *