Home / चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और गांधी परिवार की मुलाकात से सियासी गलियारों में हलचल।

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और गांधी परिवार की मुलाकात से सियासी गलियारों में हलचल।

Spread the love

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और गांधी परिवार की मुलाकात से सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके अलावा वे कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मिले। अटकलें लग रही हैं कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कुछ लोग इसे 2024 के लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद प्रशांत किशोर ने चुनावी रणनीतिकार की भूमिका छोड़ नई पारी शुरू करने का ऐलान किया था। हालांकि प्रियंका और राहुल गांधी से उनकी मुलाकात किन मुद्दों पर हुई है इसकी पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *