Home / उत्तर प्रदेश / अखिलेश यादव ने फूलन देवी की जयंती पर.उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

अखिलेश यादव ने फूलन देवी की जयंती पर.उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

Spread the love

सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्षरत पूर्व सांसद श्रीमती फूलन देवी जी की जयंती आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में मनाई गई। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से भी कई आयोजन किए गए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि फूलन देवी जी ने अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने गरीबों, पिछड़ों, दलितों सहित पीडीए समाज को न्याय दिलाने के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। समाजवादी पार्टी से लोकसभा में निर्वाचित होने के बाद उन्होंने संसद में भी गरीबों, पीड़ितों और शोषितों की आवाज बुलन्द की।
इस अवसर पर नेता विरोधी दल श्री माता प्रसाद पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव श्री शिव पाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, केरल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डॉ0 साजी पोथन थॉमस, पूर्व सांसद श्री अरविन्द कुमार सिंह सहित सर्वश्री शंखलाल मांझी, रामवृक्ष सिंह यादव, उदयवीर सिंह, परवेज टंकी, परवेज अहमद, डॉ0 विजय यादव, राकेश कुमार सिंह, शकील नदवी, चौधरी अदनान, एसके राय, कालिंदी राजभर, ललिता विश्वकर्मा, ममता शर्मा, मगरूब कुरैशी, के.के श्रीवास्तव, डॉ0 हरिश्चंद्र और राधेश्याम सिंह आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
कानपुर ग्रामीण में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल एवं फूलन देवी जी की बहन श्रीमती रूकमणी देवी ने भी फूलन देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर चर्चा की।
राजधानी लखनऊ के जिला एवं महानगर कार्यालयों में भी आज फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गये। जिला कार्यालय के कार्यक्रम में सांसद आर.के. चौधरी, डॉ0 राजपाल कश्यप, प्रदेश सचिव त्रिवेणी पाल, सीएल वर्मा, जयसिंह जयंत, शब्बीर खान, विजय बहादुर यादव, गुड्डू लोधी, प्रेमलता, अर्चना रावत, धर्मेन्द्र सोलंकी, मनोज पाल, सुरेश कश्यप उपस्थित रहे। महानगर कार्यालय में फूलन देवी जी की जयंती पर श्रीमती मीरा वर्धन, फाखिर सिद्दीकी, पूजा शुक्ला, प्रदीप शर्मा, गौरव यादव, प्रदीप कनौजिया, मुन्नी पाल, निषाद गुड्डू, विनय यादव, रफी अहमद, अनिल सक्सेना आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *