Home / राष्ट्रीय / अखिलेश यादव ने अपर महाधिवक्ता ज़फरयाब जिलानी,पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी,अरुणाचल के पूर्व मंत्री चाउ तेवा मे के निधन पर शोक प्रकट किया

अखिलेश यादव ने अपर महाधिवक्ता ज़फरयाब जिलानी,पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी,अरुणाचल के पूर्व मंत्री चाउ तेवा मे के निधन पर शोक प्रकट किया

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ स्थित डॉ0 लोहिया सभागार में आज विधायकों एवं प्रमुख नेताओं की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जफरयाब जिलानी, पूर्व मंत्री पं0 हरिशंकर तिवारी एवं अरुणाचल के पूर्व मंत्री श्री चाउ तेवा मे के निधन पर शोक प्रकट किया गया और उनके शोकाकुल परिवारीजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं की मृत्यु पर भी शोक जताते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्री अखिलेश यादव ने अस्पताल जाकर श्री जिलानी के शोक संतप्त परिवार से संवेदना व्यक्त की और श्री जिलानी को श्रद्धांजलि दी।
शोक सभा में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि श्री जफरयाब जिलानी का वकालत पेशा के अतिरिक्त शैक्षिक क्षेत्र में भी बड़ा नाम रहा है। वे माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद लखनऊ पीठ में अपर महाधिवक्ता के साथ मुस्लिम पर्सनल लाल बोर्ड के सचिव भी रहे थे। उनके निधन से अधिवक्ता समाज व परिवार की अपूरणीय क्षति हुई है।
पं0 हरिशंकर तिवारी जी ‘नेताजी‘ के बहुत करीबी थे। पं0 हरिशंकर तिवारी जी छःह बार विधायक पांच बार विभिन्न मंत्रिमण्डलों में कैबिनेट मंत्री रहे। पूर्वांचल के जनप्रिय नेता के निधन से प्रदेश की राजनीति में भारी रिक्तता आई है। शोक प्रस्ताव के उपरांत दो मिनट मौन रहकर सभी को श्रद्धांजलि दी गई।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *