लखनऊ बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष सुश्री मायावती का 65वें जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर जिले में जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया वही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन द्वारा सुश्री मायावती जन्मदिन की बधाई दी। इसके अतिरिक्त अनेकों प्रदेश एवं केंद्र के नेताओं ने सुश्री मायावती की जन्मदिन की बधाई दी ।इस मौके पर सुश्री मायावती ने कहां की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार फॉर्मूला नहीं अपनाया जाएगा ।बहुजन समाज पार्टी अपने बूते पर चुनाव लड़ेगी । उन्होंने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए, कहा कि बहुजन समाज पार्टी सरकार बनी तो जनता को कोरोनावायरस वैक्सीन मुफ्त लगाई जाए।