Home / यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, बागपत ने मारी बाजी।

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, बागपत ने मारी बाजी।

Spread the love

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जारी कर दिया है. उन्होंने बताया कि पिछली साल की अपेक्षा अच्छा आया है. 83.315 फीसदी छात्र 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘मेरे प्यारे बच्चों, आज यूपी बोर्ड का परीक्षाफल आना है. वैसे परीक्षा व परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र हैं. अतः प्रत्येक परीक्षाफल को सहजतापूर्वक स्वीकार करना ही श्रेष्ठ है. प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी को मनोनुकूल परीक्षाफल की प्राप्ति हो’. इससे पहले रिजल्ट प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड के मुख्यालय से घोषित किया जाता रहा है. आपको बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. इनमें से 30.24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जबिक 12वीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 25.86 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था. इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से कॉपियों का मूल्यांकन देर से हुआ है जिसकी वजह से रिजल्ट लगभग 1 महीने की देरी से जारी किया जा रहा है. रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देखा जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *