Home / PPE किट पहनकर वोट डालने पहुंचे कोरोना पॉजिटिव MLA

PPE किट पहनकर वोट डालने पहुंचे कोरोना पॉजिटिव MLA

Spread the love

देश के 8 राज्यों की 19 सीटों पर आज राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मध्य प्रदेश में भी आज तीन सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं, इस बीच शुक्रवार दोपहर को एक खास नजारा दिखा। कांग्रेस पार्टी के विधायक जो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, वो पीपीई किट पहनकर वोट डालने पहुंचे।

शुक्रवार सुबह से ही कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाल रहे हैं। लेकिन दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी पीपीई किट पहन कर मतदान करने विधानसभा भवन पहुंचे। विधायक कुछ दिन पहले कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *