गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हाल ही में हिंसक झड़क देखने को मिली थी। जिसके बाद चीन के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक की। बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि न वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है।
सर्वदलीय बैठक के बाद पीएम मोदी ने सभी राजनीतिक दलों को आश्वस्त किया कि हमारी सेनाएं, सीमाओं की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि न तो वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है और न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है। लद्दाख में हमारे 20 जांबाज शहीद हुए लेकिन जिन्होंने भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखा था, उन्हें वो सबक सिखाकर गए।