लखनऊ, 01 मई 2025: समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज कई दलों के प्रमुख लोगों ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया और कहा कि नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
*इन लोगों ने ली सदस्यता*
बदरूद्दीन खान वरिष्ठ अधिकारी (सेवानिवृत्त) राज्य सभा नई दिल्ली, युवा लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वसीम राजा और उनके समर्थक, बसपा छोड़कर श्री महेन्द्र सिंह वर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बांदा, श्री कमलेश श्रीवास तथा राजा राम वर्मा, बसपा छोड़कर श्री संतोष तिवारी, कृष्णानंद पाण्डेय के अलावा सर्वश्री रोहित अवस्थी, हर्ष सोनकर, आर्यन सोनकर, आजाद अली, रीना गुप





