Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ में जुम्मे की नमाज के बाद वक्फ बिल के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

लखनऊ में जुम्मे की नमाज के बाद वक्फ बिल के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Spread the love

लखनऊ में जुम्मे की नमाज के बाद वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारी, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोग, बिल को वापस लेने की मांग कर रहे थे

इसे संविधान के खिलाफ और अल्पसंख्यक अधिकारों पर हमला बता रहे थे। प्रदर्शन बड़े इमामबाड़े की आसिफी मस्जिद के बाहर और अन्य संवेदनशील इलाकों में हुए।

पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, जिसमें भारी बल तैनात था और संभावित तनाव को रोकने के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया। कुछ प्रदर्शनकारी काले बैज और बैनर लिए हुए थे,
जिन पर “वक्फ बिल वापस लो” जैसे नारे लिखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *