शिया हेल्पलाइन 8 रमजान 9 मार्च 2025
कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैयद सादिक हुसैनी शिराज़ी से जारी शिया हेल्पलाइन पर नीचे दिए गये प्रष्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी ने दिए-
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन षुरू की गयी है जिस मे महिलाओं केप्रष्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124
षिया हेल्प लाइन में तमाम मराजए के मुकल्लदीन के दीनी मसायल जानने के लिए स्ुाबह 10 -12 बजे तक 9415580936- 9839097407 इस नम्बर पर संपर्क करें। एवं ईमेलः उंेंमस786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
सवाल- अगर रोजा रखने वाला जानबूझकर रोजा तोड़ दे तो कौन सा कफफारा वाजिब होगा?
जवाब- रोजे को जानबूझकर तोड़ने वाले व्यक्ति के लिए तीन कफफारों में से किसी एक को करना अनिवार्य है।
सवाल- जकात कितने सोने पर अदा की जाएगी?
जवाब- अगर गिननी या सिक्के आदि लगभग 75 ग्राम से ज्यादा सोना मौजूद है, तो उस पर ढाई प्रतिशत जकात अदा की जाएगी।
सवाल- तकलीद किस आलिम की की जा सकती है?
जवाब-तकलीद मुजतहिद की जाएगी, यानी जो कुरान और हदीस के जरिए मासएल को आप तक पहुँचा सके।
सवाल- वह बेटा जिसके पिता का निधन हो चुका है और पिता के छूटे हुए रोजों के लिए अजीर बनाना चाहे, तो किसके माल से अजीर बनाएगा। ?
जवाब- बड़े बेटे के लिए जरूरी है कि वह खुद पिता के छूटे हुए रोजों की कजा अदा करे या अपने माल से किसी को अजीर बनाए और उसे मृतक की संपत्ति से किसी चीज को खर्च करने का अधिकार नहीं है, सिवाय इसके कि पिता ने वसीयत की हो।
सवाल- रमजान में फातिहा हो सकता है?
जवाब- रमजान में फातिहा का हर काम हो सकता है।





