लखनऊ 25 मई 2020 राजधानी के चौक क्षेत्र में आर ए एफ पुलिस बल के साथ निकाला जा रहा फ्लैग मार्च भारी पुलिस फोर्स तैनात। ईद त्योहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निकाला जा रहा है फ्लैग मार्च। डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के नेतृत्व में पश्चिमी क्षेत्र में पूरी तरह से कानून-व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है कहीं ज्यादा भीड़ जमा ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है क्योंकि कल पूरे देश में ईद का त्यौहार है और दूसरी तरफ कोविड-19 नामक महामारी भी लगातार अपने पैर पसार रही है इसको देखते हुए मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी लोगों से अपील की है ईद का त्यौहार सादगी से मनाएं घरों पर मनाए ज्यादा भीड़ भाड़ इकट्ठा ना करें सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।