उत्तर प्रदेश की संभल जामा मस्जिद में सर्वे के स्थानीय कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फिलहाल निचली अदालत इस केस में कोई सुनवाई या कोई कार्रवाई न करे। मस्जिद कमेटी सर्वे आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाएगी और मस्जिद पक्ष को इलाहाबाद हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया है। इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 8 जनवरी 2025 दी गई है। ¹




