अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री अयोध्या जी में 500 वर्षों के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कर-कमलों से आगामी 22 जनवरी को होगी। इसके दृष्टिगत, प्रयागराज में इस बार के माघ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
यह माघ मेला, वर्ष 2025 के प्रयागराज महाकुम्भ की तैयारियों के ट्रायल का अवसर है। पहली बार माघ मेले को पूर्व की तुलना में विस्तार देने का कार्य हो रहा है। माघ मेले को लगभग 800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विस्तार दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों द्वारा यहां अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।
माघ मेले में 06 सेक्टर बनाए गए हैं। लगभग 04 हजार संस्थाएं इस पूरे आयोजन में सहभागी बनेंगी। पाण्टून पुलों की संख्या बढ़ाकर 06 कर दी गई है। माघ मेला क्षेत्र में लगभग 100 KM लम्बी चेकर्ड प्लेटें बिछेंगी। जलापूर्ति के लिए लगभग 200 KM लम्बी पाइप लाइन बिछाने की व्यवस्था की गई है।
माघ मेला क्षेत्र में 18 हजार+ LED स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। स्वच्छ और भव्य मेले के लिए यहां लगभग 65 KM लम्बी ड्रेनेज पाइप बिछाने तथा 21 हजार शौचालय स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है




