Home / उत्तर प्रदेश / डॉ0 राममनोहर लोहिया की 57वीं पुण्यतिथि पर उनको नमन करते है समाजवादी :अखिलेश यादव

डॉ0 राममनोहर लोहिया की 57वीं पुण्यतिथि पर उनको नमन करते है समाजवादी :अखिलेश यादव

Spread the love

दिनांकः12.10.2024
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज डॉ0 राममनोहर लोहिया की 57वीं पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए कहा है कि हम उनके सपनों का समाजवादी भारत बनाने का सपना पूरा करने का संकल्प लेते है। डॉ0 राममनोहर लोहिन ने देश में हर तरह से भेदभाव के खात्में, और जाति तोड़ने का आव्ह्ान किया था। हर स्तर पर हो रहे भेदभाव का विरोध किया था। समाजवादी व्यवस्था से ही गरीबी मिटेगी। पढ़ाई में भेदभाव मिटेगा। डॉ0 राममनोहर लोहिया की दाम बांधो नीति से ही महंगाई, गरीबी दूर होगी। लोहिया जी ने सप्तक्रांति के माध्यम से समाज में खुशहाली का रास्ता दिखाया था।
श्री अखिलेश यादव आज यहां गोमती नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क में पहुंचकर समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् एकत्र हजारों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ0 लोहिया की पुण्यतिथि पर आज राजधानी लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम लोहिया पार्क में हुआ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमती नगर में विधायक रविदास मेहरोत्रा ने डॉ0 लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों और अन्य प्रदेशों में भी समाजवादी पार्टी के कार्यालयों में डॉ0 राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी गई।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां विनाशकारी हैं। संविधान से बनी हर चीज को यह उलटना चाहते हैं। यह वह लोग है जो नफरत की राजनीति करते हैं। वे भेदभाव करते हैं। यह वे लोग हैं जो धर्म जातियों को लड़ाकर राजनीति करना चाहते हैं।
श्री यादव ने कहा कि किसी देश की मुद्रा का पतन, अर्थव्यवस्था के पतन का प्रतीक होता है। भाजपा सरकार अर्थव्यवस्था की बदहाली के झूठे आंकड़ों की कितनी भी मोटी परत बिछा दें लेकिन दुनिया के सामने सच खुल ही जाता है। उन्होंने कहा कि जब सरकार यह कह रही है कि 5 ट्रिलियन डालर की एकोनामी है, अगर हमारी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है तो आखिरकार हंगर इन्डेक्स पर हम कहां खड़े हैं। 105वां स्थान पर श्री यादव ने कहा रेलवे में सुधार की बड़ी-बड़ी बाते की गई थी। लेकिन परिणाम क्या निकला? कोई रिकार्ड तोड़ रही है तो पेपर लीक के बाद ट्रेन एक्सीटेंट।
श्री यादव ने कहा कि कल जेपीएनआईसी में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण से रोकना ठीक नहीं था। सरकार की बहाने बाजी उनकी नाकामी है। सुरक्षा की बात है तो जहां पेड़ पौधे हैं वहां जीवजंतु होंगे आज भी जेपीएनआईसी बिल्डिंग में समाजवादी सरकार का जो काम दिखाई देता है वह भाजपा के हर विकास को फीका कर रहा है। विकास भाजपा की आंखों में चुभता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जी से ज्यादा उत्पात कौन कर सकता है।
डॉ0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, पूर्व नेता विरोधी दल श्री रामगोविन्द चौधरी, सांसद आरके चौधरी एवं विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
डॉ0 राममनोहर लोहिया को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख थे डॉ0 मधु गुप्ता, मीरा वर्धन, पूर्व मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा पूजा शुक्ला, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी के अतिरिक्त सर्वश्री उदयवीर सिंह, डॉ0 राजपाल कश्यप, डॉ0 सिद्धार्थ सिंह, विजय सिंह, विजय बहादुर, फिदा हुसैन अंसारी, कामरान बेग, अक्षय लाल सोनी, रेशू, कृष्ण कन्हैया पाल, नेहा यादव, अंशू केडिया, विनीत कुशवाहा, डॉ0 राम करन निर्मल, पायल सिंह, मोहम्मद एबाद, विकास यादव, प्रदीप शर्मा, मुकेश शुक्ल, डॉ0 राजवर्धन, जयवीर पासी, विद्या यादव, यासमीन खान, जयसिंह जयंत, फाकिर सिद्दीकी, दीपक रंजन, नावेद अहमद, अशोक यादव, रामसागर यादव, कामरान बेग, सीएल वर्मा, राम सिंह राणा, सिकन्दर यादव, नवीन धवन बंटी, फखरूल हसन चांद, देवेन्द्र सिंह जीतू, एसके राय, वंदना चतुर्वेदी, गजेन्द्र मिश्रा, त्रिवेणी पाल, प्रेमप्रकाश वर्मा, डॉ0 नरेन्द्र वर्मा, विजयश्री गौतम, अशोक देव, दिग्विजय सिंह देव, ताराचंद, रेखा राव, चिंता यादव, इरशाद अहमद गुड्डू, रजिया नवाज, प्रदीप कनौजिया, दिनेश यादव, अनीस लारी, जीएच जैदी, अंजनी प्रकाश, निकहत सिद्दीकी एडवोकेट, राजेन्द्र कनौजिया, राम सागर पासी, मोहम्मद आरिफ, अरूण यादव, पंकज यादव, गौरव सिंह, राजेश चंद्रा, उमेश प्रधान, रामशंकर यादव, अफजाल चौधरी, अजीत सिंह गोलू, गौरव सिंह सूर्यवंशी, शब्बीर खान, हाजी डॉ0 हमजा बिलाल, नावेद अहमद, ज्योत्सना सिंह, शांति सिंह, हिमांशु तिवारी, ब्रजेश सिंह बैचलर, अनिल यादव मास्टर, प्रवेश कुमार, राजामान सिंह, विमल लोधी, शुभांगी द्विवेदी, जनार्दन यादव, समदर्शी, अश्वनी तिवारी, लता जायसवार, राज कुमार मौर्य, रंजीत यादव, अजय सिंह, अंनी प्रताप, बबलू खां, सोनू यादव, मोहम्मद रईस, अकील अहमद, फिरोज, उमाकांत, मोहन खान, सरवर अली, राम नाथ रावत, रईस अहमद, मनीष यादव, संतोष वर्मा, रिचा यादव, राजवीर सिंह, सुषमा निर्मल, ललिता राजपूत, जग्गी यादव, शिवम गोस्वामी, यशपाल, मुदित कपूर, करन कश्यप, डॉ0 दिवाकर यादव, एकलाख अहमद, मेहनाज खान, हर्षवर्धन, सुनील तंतुआ, इं0 अरविन्द यादव, अलाउद्दीन अंसारी, के.के. श्रीवास्तव, डॉ0 हरिश्चंद्र, राधेश्याम सिंह, भानु प्रताप सिंह, मुकेश यादव आदि शामिल थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *