Home / राष्ट्रीय / मौलाना यासूब अब्बास ने खुला राजस्थान विधायक बालमुकुल आचार्य के खिलाफ मोर्चा,कि प्रेस कॉन्फ्रेंस

मौलाना यासूब अब्बास ने खुला राजस्थान विधायक बालमुकुल आचार्य के खिलाफ मोर्चा,कि प्रेस कॉन्फ्रेंस

Spread the love

जयपुर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना डॉ. यासूब अब्बास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 21अक्तूबर 2024 को शाम 5:15 बजे करीब हवामहल विधायक बाल मुकुंद आचार्य अपने साथियों के साथ शिया वक़्फ़ ईमाम बारगाह बांस बदनपूरा में आए और जूते पहन कर ईमाम बारगाह (शिया धर्म स्थल) में जबरदस्ती अन्दर घुसकर महिलाओं से अभद्रता की साथ ही धमकाने लगे जिससे वहां मौजूद सभी महिलाएं भयभीत हो गई।

और मदरसे में पढ़ रहे बच्चे एवं शिया धर्म गुरु के साथ विधायक बाल मुकुंद आचार्य ने बदतमीजी की। इन घटनाओं को देखते हुए दिनांक 27 अक्तूबर रविवार दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

शिया वक्फ इमाम बारगाह को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेकेट्री डॉ. यासूब अब्बास ने
हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य पर महिलाओं से अभद्रता करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस विषय पर राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा से समुदाय का डेलीगेशन मुलाकात करेगा। डॉक्टर यासूब अब्बास ने बताया की विधायक बालमुकुंद आचार्य पर कार्रवाई को लेकर भारत के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह से फोन पर बात कर समुदाय की तरफ से पूरे मामले की जानकारी दी गई है जिस पर उन्होंने पूरा आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *