दिनांकः03.10.2024
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने शारदीय नवरात्र पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नवरात्र मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का पर्व है। इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों का ध्यान और पूजा की जाती है। व्रत के दिनों में आत्मशुद्धि के साथ लोकमंगल की भावना को भी बल मिलता है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
अखिलेश यादव ने.शारदीय नवरात्र पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है।




