Home / चीनी एप को लेकर यूपी एसटीएफ का कर्मचारियों को आदेश : टिकटॉक, यूसी ब्राउजर और हेलो समेत 52 चाइनीज एप तुरंत हटाएं

चीनी एप को लेकर यूपी एसटीएफ का कर्मचारियों को आदेश : टिकटॉक, यूसी ब्राउजर और हेलो समेत 52 चाइनीज एप तुरंत हटाएं

Spread the love

यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के सभी कर्मचारी अपने और अपने परिजनों के मोबाइल से चीनी मोबाइल एप हटाएंगे। इस संबंध में यूपी एसटीएफ की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा है कि समस्त अधिकारी और कर्मचारी को आदेश दिया जाता है कि वे अपने वह अपने परिजनों के मोबाइल फ़ोन से ये एंड्राइड एप तत्काल हटा दें। गृह मंत्रालय द्वारा इन एप को इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। यह सभी एप चाइनीज हैं। और इनके द्वारा आपके मोबाइल से आपका व्यक्तिगत एवं अन्य डेटा चुराए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *