लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में ‘उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग’ द्वारा आयुष विभाग के अंतर्गत चयनित 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया।
मुख्यमंत्री जी ने सभी नवनियुक्त फार्मासिस्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्हें पूर्ण निष्ठा के साथ जनहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।





