लखनऊ 13 जून 2020
समाज में अराजकता कितनी बढ़ती जा रही है इसका एक ताज़ा मामला सामने आया है। वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद एहसान हैदर काज़मी के साथ पहले चेक मामले में धोखाधड़ी की गई और अब अभियुक्त रिंकू कुमार के द्वारा फोन पर भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दी जा रही।
अभियुक्त रिंकू कुमार सीतापुर का रहने वाला है वह अपने आप को शहर का बड़ा गुंडा समझता है फोन पर बार-बार वरिष्ठ अधिवक्ता श्री काज़मी जो मशक गंज लखनऊ के रहने वाले हैं उनको धमकी और गालियां देता रहता है और यह कहता है कि मैं इस क्षेत्र का बहुत बड़ा गुंडा हूं इसलिए वरिष्ठ वकील को अपनी जान का खतरा दिखाई दे रहा है जिसके लिए उन्होंने वजीरगंज थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है।