Home / मध्य प्रदेश में इलाज का बिल जमा नहीं करने पर मरीज़ को अस्पताल के बेड से बांधा।

मध्य प्रदेश में इलाज का बिल जमा नहीं करने पर मरीज़ को अस्पताल के बेड से बांधा।

Spread the love

8/ 6/ 2020

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक निजी अस्पताल में बुजुर्ग मरीज को इलाज का बिल जमा नहीं करने पर कथित तौर पर अस्पताल के बेड से बांध दिया गया। यह आरोप परिजनों ने लगाया है। वहीं अस्पताल का कहना है कि मरीज का शरीर इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन से बार-बार अकड़ रहा था, ऐसे में वह खुद को चोट ना पहुंचा लें, इसलिए उन्हें बांधा गया था। इस मामले में विपक्ष के हमले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन ने सीएमएचओ से मामले की जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है।
बुजुर्ग का नाम लक्ष्मीनारायण है। शाजापुर जिला सिटी अस्पताल में भर्ती लक्ष्मीनारायण को जिला अस्पताल ने रेफर किया था। अस्पताल में 11,000 रुपये का बिल बना। परिजनों का आरोप है बिल नहीं भरा इसलिए उन्हें रस्सी से बांध दिया गया। वहीं, अस्पताल का कहना है कि बुजुर्ग की तबियत को देखते हुए ऐसा करना जरूरी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *