Home / केजरीवाल सरकार ने यूपी के लाेगों के लिए बॉर्डर खोल दिए लेकिन अस्पताल के दरवाजे बंद।

केजरीवाल सरकार ने यूपी के लाेगों के लिए बॉर्डर खोल दिए लेकिन अस्पताल के दरवाजे बंद।

Spread the love

8 मई 2020

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यूपी के लोगों को एक तरफ राहत दे दी है तो दूसरी तरह आफत। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि सील किए गए दिल्ली के बॉर्डर सोमवार 8 जून से खोल दिए जाएंगे। इससे गाजियाबाद, नोएडा के लोग आसानी से दिल्ली आ-जा सकेंगे। वहीं अपने दूसरे फैसले में केजरीवाल सरकार ने तया किया है कि अब दिल्ली सरकार के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में केवल दिल्लीवासियों का ही इलाज किया जाएगा जबकि केंद्र सरकार के अस्पताल पहले की तरह सभी लोगों के लिए खुले रहेंगे और यह व्यवस्था कोरोना संक्रमण तक जारी रहेगी। इस फैसले तो नोएडा और गाजियाबाद के उन लोगों को परेशानी होगी जो दिल्ली में अपना इलाज करवाना चाहते हैं।

बता दें कि यूपी के गाजियाबाद और नोएडा से रोजाना सैकड़ों लोग दिल्ली आते जाते हैं। इसमें नौकरीपेशा और बिजनेसमैन दोनों की तरह के लोग हैं। लॉकडाउन के बाद यूपी-दिल्ली बार्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। कुछ दिन दिल्ली की तरफ से बार्डर खोल दिए गए थे लेकिन बाद में कोराेना का संक्रमण बढ़ने के बाद बार्डर को फिर से बंद कर दिया गया था। हालांकि यूपी ने अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है कि वह बार्डर खोलेगा या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *