Home / अली फज़़ल ने पीएम मोदी से की सफुरा जर्गर को बेहतर हालात में रखने की मांग

अली फज़़ल ने पीएम मोदी से की सफुरा जर्गर को बेहतर हालात में रखने की मांग

Spread the love

नई दिल्ली 06/06/2020
अली फजल ने ट्वीट किया कि सफुरा जर्गर के अन्दर पल रही जिंदगी का ख्याल करें. सफुरा जर्गर पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ भीड़ को जुटाने और हिंसा कराने का आरोप है।
कोरोना वायरस से लगे लॉकडाउन के बीच CAA प्रोटेस्ट में शामिल हुईं जामिया कोऑर्डिनेशन कमेटी की मीडिया प्रभारी सफुरा जर्गर को जेल में रखा गया है। सफुरा जर्गर प्रेग्नेंट हैं और इसकी वजह से लोग उन्हें छोड़ने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सफुरा जर्गर को बेहतर हालत में रखने की मांग की है।

अली फजल ने ट्वीट किया कि सफुरा जर्गर के अन्दर पल रही जिंदगी का ख्याल करें। उन्होंने लिखा, ‘सर नरेन्द्र मोदी जेल में एक प्रेग्नेंट महिला है, जिसका नाम नाम सफुरा जर्गर है। उसके अन्दर एक जिंदगी पल रही है. मैं आपसे आग्रह करता हूं कि उसे बेहतर तरीके से रखने के बारे में सोचें। शायद आइसोलेशन में रख दें। इस देश की मांएं आपके निर्णय को लेकर सुरक्षित महसूस करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *