Home / आसमान से बरस रही ‘आग’, 47 डिग्री तक पहुंचा तापमान,आईएमडी ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया।*

आसमान से बरस रही ‘आग’, 47 डिग्री तक पहुंचा तापमान,आईएमडी ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया।*

Spread the love

26/5/2020

दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिन से जबरदस्त गर्मी है और कहीं-कहीं तो तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक रेड अलर्ट की चेतावनी लोगों को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक घरों से नहीं निकलने की सलाह के साथ जारी की गई है
दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, जयपुर, गुरुग्राम समेत देश के कई बड़े शहरों में आसमान से आग बरस रही है। आज यानी मंगलवार को भी इन शहरों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने का अनुमान है। आईएमडी ने उत्तर भारत के लिहाज से 26 मई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जब लू का प्रकोप अपने चरम पर हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *