25/5/2020
वाराणसी: लंका स्थित बीएचयू सिंह द्वार पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात लेडी कांस्टेबल दीपिका चौधरी को देखकर उधर से गुजरने वाला हर कोई आश्चर्यचकित हो रहा है दरअसल दीपिका अपनी लगभग 10 माह की मासूम बेटी के साथ यहां ड्यूटी पर तैनात हैं
मीडिया ने दीपिका से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वे और उनके पति दोनों कामकाजी हैं। पति सिविल इंजीनियर हैं, ऐसे में दीपिका बच्ची को लेकर पुलिस की ड्यूटी निभा रही हैं। दीपिका के अनुसार बच्ची को लेकर काम करने में उन्हें कोई तकलीफ नहीं होती है, बल्कि सुकून मिलता है।
बता दें कि कुछ दिन पहले वाराणसी की महिला प्रशासनिक अधिकारी एसीएम चतुर्थ शुभांगी शुक्ला की भी अपने मासूम बेटे के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें महिला अफसर अपने बेटे को गोद में लेकर ड्यूटी निभाते दिखी थीं। इसके बाद अब लंका की महिला कांस्टेबल दीपिका चौधरी भी लोगों के कौतुहल के केंद्र में हैं।
👇🏻