प्रीति जिंटा सलमान खान की सबसे खास अभिनेत्री में से एक रही है। यह बात इस वजह से कहीं जा रही है क्योंकि सलमान खान ने खुलेआम एक बार यह ऐलान किया था की अगर भविष्य में वह कभी शादी करेंगे तो वह प्रीति जिंटा जैसी दुल्हन ही ढूंढेंगे। सलमान खान के इसी बयान से साफ था कि वह प्रीति जिंटा को काफी पसंद करते हैं। देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले समय में सलमान और प्रीति एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देते हैं या नहीं।




