लोकसभा चुनाव हो और लखनऊ में अटल जी याद न किए जाएं (पार्ट 2)
लोकसभा चुनाव 2024 घोषणा के बाद लखनऊ के मतदान तिथि की घोषित व पूरे भारत में चुनाव को लेकर गैहमा गहमी है,
इस प्रकार लखनऊ में भी चुनावी गैहमा गैहमी है, इसको देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की कविताएं उनके द्वारा कराए गए कार्य,उनकी धर्मनिरपेक्ष छवि के बारे में मैंने छोटा लेख लिखा था,
तो कुछ लोगों ने सवाल किया कि अटल जी ने लखनऊ के क्या कार्य किये ,
मैं गूगल पर सर्च किया लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा कराए गए कार्य,
उनके द्वारा लाई गई परियोजना के बारे में जानकारी हासिल की तो मुझे पता चला,
लखनऊ वासियों की ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए, अटल जी ने फैजाबाद रोड से रायबरेली रोड होते हुए कानपुर रोड को जोड़ने वाली 23 किलोमीटर लंबा शहीद पथ की परियोजना तैयार की,
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, से लेकर आईटी सिटी, मेडिसिटी कैंसर इंस्टिट्यूट आईआईटी बना हुआ है,,उन्होंने कॉलोनी मैं पार्कों के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया लखनऊ की 200 पार्कों का सौंदर्यीकरण किया गया,जिसमें से दीनदयाल उपाध्याय पार्क, कैसरबाग बरादरी पार्क, बुद्धा पार्क, नींबू पार्क, स्वर्ण जयंती पार्क शामिल है,
अटल जी गोमती सफाई के पक्ष में थे
जिसके लिए पहली परियोजना उनके समय में आई,
सिवर की ट्रीट करने के लिए भरवारा दौलतगंज में STP बनाया
कुड़िया घाट का विकास किया
यह अनेकों कार्यों में से कुछ कार्य मैंने उनको गिनाए,
इन कार्यों को विस्तार पूर्वक लखनऊ सांसद पूर्व गृह मंत्री वर्तमान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अटल जी के सपनों को सहकार किया और उनकी परियोजनाओं को विस्तार पूर्वक अमल मे लाए , और इसकी अतिरिक्त श्री राजनाथ सिंह जी ने लखनऊ को ओवर ब्रिज दिए जिससे लखनऊ के निवासियों को ट्रैफिक में कुछ राहत मिली,
इसके लिए राजनाथ सिंह का लखनऊ वासी धन्यवाद करते हैं
एक ने मुझसे कहा कि अटल जी के खिलाफ पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कर्ण सिंह का चुनाव बहुत दिलचस्प था,
जिस पर एक व्यक्ति ने लिखा कि राजा कर्ण सिंह की और अटल जी की कोई बराबरी नहीं,
मैंने उनको जवाब दिया देश आजाद होने के बाद अब कोई राजा नहीं है,
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान हमको दिया है, उसके हिसाब से जनता ही राजा है,हम अपना जनप्रतिनिधि चुनकर लोकसभा व विधानसभा भेजते हैं, जो हमारे मत का अधिकार के हिसाब से हमें शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार सुरक्षा विकास और देश को मजबूत बनाने का कार्य करता है,
ऐसे ही प्रत्याशियों को हमको अपना कीमती मत देना चाहिए जो हमको हमारे मत का अधिकार हमको दे
फ्रीलांसर
शाबू ज़ैदी
7617032786





