लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश, आंधी-तूफान आदि आपदाओं से पशु हानि, मकान क्षति के मामलों में प्रभावितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता अविलम्ब प्रदान की जाए। फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करते हुए शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए।





