केंद्रीय सहकारी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब PACS के माध्यम से प्रधानमंत्री भारतीय जन-औषधि केन्द्रों में मिलने वाली सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों का लाभ गाँवों में रहने वाले गरीब से गरीब व्यक्ति भी ले सकेंगे। इससे PACS की आय भी बढ़ेगी और हर जरूरतमंद तक किफायती दवाओं की पहुँच भी सुनिश्चित होगी।
PACS और जन-औषधि केन्द्रों का यह समागम, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का संगम है।
आज नई दिल्ली में जन-औषधि केंद्र के रूप में PACS के विस्तार पर आयोजित कार्यक्रम में 5 राज्यों के PACS को जन-औषधि केंद्रों के संचालन के लिए स्टोर कोड वितरित किए।





