निकाह फिल्म रिलीज़ होने के बाद इनका बड़ा चर्चा हुआ था। सलमा आग़ा। पाकिस्तानी एक्ट्रेस। और एक गायिका भी। निकाह फिल्म में इन्हें गायकी के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर दिया गया था। एक्टिंग भी बढ़िया की थी। हालांकि एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा। निकाह के बाद इक्का-दुक्का फिल्में ऐसी थी जो नोटेबल थी। वर्ना सारी फिल्में छोटे बजट की व फ्लॉप रही। न्यूज़ चैनल की नौकरी के दौरान इन्हें काफी करीब से देखने का मौका मिला था। इनकी बेटी साशा आग़ा भी एक्ट्रेस हैं। हालांकि साशा को भी कोई खास मकबूलियत हासिल नहीं हुई। आज सलमा आग़ा का जन्मदिन है। 29 अक्टूबर 1954 को इनका जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था। हालांकि अब ये भारतीय नागरिक बन चुकी हैं। 2017 में भारत सरकार की तरफ से इन्हें नागरिकता प्रदान की गई थी। सलमा आग़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सलमा आगा गाय का भी




