झुंझनू. कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज राजस्थान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस ने अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कल्याणकारी सरकार का मॉडल पेश किया है। स्वास्थ्य का अधिकार, पुरानी पेंशन, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, इंदिरा रसोई जैसी तमाम योजनाओं ने जनता का हाथ मजबूत किया है।
राजस्थान का रिवाज बदलेगा। दशकों के बाद पहली बार कोई सरकार दोबारा वापसी कर रही है।





