गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर मंडल (देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज) के 1,086 परिषदीय विद्यालयों के स्मार्ट क्लास एवं 64 ब्लॉक संसाधन केंद्रों में ICT लैब का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों के 14,360 शिक्षकों को टैबलेट, 3,780 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को वंडर बॉक्स एवं 1,207 दिव्यांग बच्चों को 1,980 सहायक उपकरणों का वितरण भी किया।





