समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार का उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नही रह गया है। महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में दिनदहाड़े हत्या, लूट, डकैती की घटनाएं हो रही हैं। कहीं भी कोई सुरक्षित नहीं है। अपराधी बेखौफ है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम कर दिया है।
कौशाम्बी में दबंगो ने गर्भवती बेटी, दामाद, ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सरधना में एलएलबी के एक छात्र को गोली मार दी गई। गुरूवार को सीतापुर में बड़ागांव चौकी के एक गांव में युवती से दुष्कर्म किया गया। मैनपुरी में 6 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म की घटना मन को विचलित करती है।
मंगलवार को दिनदहाडे़ भीड़भाड़ के बीच मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र में लुटेरों ने एक्सिस बैंक में रूपये जमा करने आए 3 कैशवेन कर्मचारियों को गोली मारी। गार्ड की हत्या कर 35 लाख रूपये लूट लिए। इसी तरह मंगलवार को ही प्रयागराज के सिविल लाइन्स क्षेत्र में बदमाशों ने एक अस्पताल के एकाउन्टेन्ट से सात लाख रूपये लूट लिए। अपराधियों ने प्रतापगढ़ जिले में भी कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए डेढ़ लाख रूपये की लूट की। गुरुवार को लखनऊ में निरालानगर में गल्ला व्यापारी के मुनीम से 3.50 लाख रुपये लूट लिए गए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराधियों के तांडव से दहशत में है। बीते दिनों आगरा में व्यापारी मनु अग्रवाल की हत्या हो गयी। आजमगढ़ के रौनापार में दबंगों ने अभिमन्यु मौर्य और उनकी पत्नी षीला मौर्या पर चाकुओं से हमला किया जिसमें पत्नी की मौत हो गई।
वाराणसी में बीते रविवार पुलिस फोर्स में भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र की दबंगोें ने लाठी डंडों और राड से पीटकर हत्या कर दी। गाजियाबाद में वकील की हत्या हुई। प्रतापगढ़ में रिटायर्ड रोडवेज चालक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सरकार में दबंगई और गुण्डई चरम पर है। आम आदमी डरा और सहमा है। इस सरकार में कुछ भी सुरक्षित नहीं है। अपराधियों और अपराध को लेकर मुख्यमंत्री जी का जीरो टॉलरेन्स का दावा झूठा और हवाई साबित हुआ है। भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में है। भाजपा को इसका नतीजा भुगतना पडे़गा।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
भाजपा सरकार का उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नही रह गया है: अखिलेश यादव




