आज मुख्यमंत्री आवास 5 कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के संबंध में आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ।
जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों को दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
साथ ही यह भी कहा कि नई बनने वाली हर सड़क की न्यूनतम 05 साल की गारंटी हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क बनाने वाली एजेंसी/ठेकेदार सड़क बनने के अगले 05 वर्ष तक उसके अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएं।
दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करें विभाग: योगी आदित्यनाथ





