कांग्रेस महासचिव श्रीमती Priyanka Gandhi Vadra ने हिमाचल के कुल्लू में आपदा के पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा और आपदा प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।
राज्य में बाढ़ एवं भूस्खलन के चलते भारी संख्या में लोग बेघर हुए हैं और लोगों की जानें गई हैं। हिमाचल सरकार हर मुमकिन प्रयास के साथ राहत व पुनर्वास की पहल कर रही है।
राज्य की जनता और सरकार दोनों की केंद्र सरकार से मांग है कि इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, ताकि हिमाचल के भाई-बहनों को पुनर्वास में सहायता मिल सके।





