Home / उत्तर प्रदेश / भारी बारिश को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए कुछ अहम निर्देश

भारी बारिश को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए कुछ अहम निर्देश

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के दृष्टिगत सम्बंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण करें।

मुख्यमंत्री जी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाएं। नदियों के जल स्तर की सतत् निगरानी की जाए। फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *