Home / राष्ट्रीय / India का राष्ट्रीय अधिवेशन महाराष्ट्र में हुआ

India का राष्ट्रीय अधिवेशन महाराष्ट्र में हुआ

Spread the love

महाराष्ट्र कल महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन का राष्ट्रीय बैठक हुई जिसमें अहम मुद्दों पर चर्चा हुई जैसे देश की 70% जनता उचित पोषण वाले स्वस्थ भोजन का इंतजाम करने में सक्षम नहीं है। दुनिया के सबसे युवा देश भारत के आधे से ज्यादा नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। आम भारतीय के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और भोजन जैसी बुनियादी चीजें दूभर हो चुकी हैं। भाजपा राज में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं पर जुल्म बढ़ रहे हैं।

भाजपा सरकार इन समस्याओं का हल खोजने की जगह अपनी सारी ऊर्जा जनता को भटकाने और बांटने पर खर्च कर रही है। भाजपा लगातार देश के संविधान पर हमले कर रही है। संविधान देश के नागरिकों की सबसे बड़ी ताकत है जिसे भाजपा सरकार छीनना चाहती है।

ऐसे में देश को महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाकर संविधान को बचाने, देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने, शांति, सुरक्षा और आपसी प्रेम को बहाल करने के लिए देश की सभी विपक्षी पार्टियों ने मिलकर INDIA गठबंधन बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *