Home / धर्म चर्चा / कुरआन सबसे अफज़ल किताब क्यों ? : सैय्यद अय्यूब अशरफ किछौछवी

कुरआन सबसे अफज़ल किताब क्यों ? : सैय्यद अय्यूब अशरफ किछौछवी

Spread the love

कुरआन सबसे अफज़ल किताब क्यों ? : सैय्यद अय्यूब अशरफ किछौछवी
लखनऊ 28 जुलाई 2023 ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन के जेरे एहतमाम 10 रोज़ा ज़िक्रे शोहदाए करबला की मजलिस मदरसा अशरफिया बरकाते रज़ा में हुई। ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत सैय्यद अय्यूब अशरफ ने कहा कि कुरआन सबसे श्रेष्ठ किताब क्यों है जबकि तौरेत, ज़ुबुर, इनजील और कुरआन चारों अल्लाह का ही कलाम है तो कुरआन को इतनी अज़मत क्यो इसका कारण यह है कि कुरआन जिस ज़ात पर नाज़िल हुआ वह ज़ात मेरे आका व मौला हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्ललाहो अलेही वसल्लम कि है और तीनों किताब में समय समय पर उस कौमों ने उसमें संशोधन कर दिया लेकिन कुरआन वह अज़मत वाली किताब है जो 1445 वर्ष से आज तक उसमें कोई संशोधन नही हुआ न कायामत तक होगा, अल्लाह ने इस अज़ीम किताब की हिफाज़त का जिम्मा अपने हिफ्जो़ करम में लिया है उन्होंने कहा कि अल्लाह के रसूल ने तमाम उम्मतियों को वह कुरआन अता कि जो सर्वश्रेष्ठ पुस्तिक है और उसके साथ अपने अहले बैत को उसका साथी बनाया क्योकि दीन को कयामत तक जाना है, तौरेत, ज़ुबुर, इनजील का साथी कोई अहले बैत न था लेकिन कुर्आन को एहलेबैत के साथी बनाया ताकि यह कयामत तक इसका साथी रहे इसलिए सुन्नी वह है जो कुरआन के साथ भी है और एहले बैत के साथ भी है। आज हर एहले सुन्नत वल जमात के घर पर जिक्रे एहले बैअत व शोहदाए करबला की मजलिस हो रही है। एहले बैअत ने हर दौर मे अपनी कुरबानी देकर उम्मते मुस्लिमा को गुमराह होने से बचाया है। और जो लोग कुरआन और एहले बैअत मे से जिस किसी को छोड़ते है वह गुमराह हो जाते है।
इफ्तेखार आलम ने निज़ामत के फराएज़ अंजाम दिया। मिशन यूथ अध्यक्ष हज़रत सैय्यद मोहम्मद अहमद मियॉ ने अहेले बैत के फज़ाइल पर रोशनी डाली मनकबत का नज़राना, सैय्यद मोहम्मद औवैस, सैय्यद मोहम्मद, सैय्यद हुसैन अशरफ और मदरसे के तालिब इल्म व तालिबात ने पेश किया। साथ ही साथ कसीर ताएदात में लोग शामिल हुए। सलातो सलाम व दुआ के बात मजलिस का एख्तेताम हुआ। मिडिया प्रभारी वहीदुल हसन सिद्दीकी
ऑल इण्डिया मोहम्मदी मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *