Home / उत्तर प्रदेश / मंडी परिषद की बैठक में योगी आदित्यनाथ के निर्देश, किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए

मंडी परिषद की बैठक में योगी आदित्यनाथ के निर्देश, किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संचालक मंडल की 168वीं बैठक संपन्न हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए, जलभराव की स्थिति न हो। किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए और कृषि फसल की सुरक्षा के अच्छे प्रबंध हों। शौचालय/पेयजल के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

किसानों के हित का ध्यान रखते हुए मंडी शुल्क को न्यूनतम करने के बाद भी राजस्व से संग्रह में मंडियों का अच्छा योगदान है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में जहां ₹614 करोड़ की आय हुई, वहीं 2022-23 में ₹1520.95 करोड़ की आय हुई थी। वहीं, वर्तमान वित्तीय वर्ष के पहले दो माह में अब तक ₹251.61 करोड़ का राजस्व संग्रहीत हो चुका है। राजस्व संग्रह में हुई यह बढ़ोतरी सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *