Home / उत्तर प्रदेश / 6 करोड़ से अधिक कीमत की भूमि हुई कब्ज़ा मुक्त, हटाया गया अवैध अतिक्रमण*

6 करोड़ से अधिक कीमत की भूमि हुई कब्ज़ा मुक्त, हटाया गया अवैध अतिक्रमण*

Spread the love

06, 06.2023

नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी के आदेशानुसार आज ग्राम – अमौसी, तहसील-सरोजनीनगर की खसरा संख्या – 2472स के क्षेत्रफल 3.177 हे0 तालाब एवं खसरा संख्या – 2476 क्षेत्रफल 0.126 हे0 खाल निकालने का स्थान भूमि से जे०सी०बी० द्वारा भारी विरोध के बीच अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

उक्त तालाब की 3600 वर्ग फुट भूमि पर चौहान गेस्ट हॉउस प्रो० शिवं प्रताप सिंह का अवैध कब्जा पाया गया एवं उक्त तालाब की 5000 वर्ग फुट भूमि पर अभिषेक पुत्र जुगल किशोर द्वारा अवैध कब्जा कर बाउण्ड्रीवाल व टीन शेड आदि बनाकर अवैध कब्जा किया गया था तथा उक्त तालाब की 8800 वर्ग फुट भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्लाटिंग कर अवैध कब्जा किया गया था। उक्त के अतिरिक्त खसरा संख्या-2676 की 13,600 वर्ग फुट भूमि पर कृष्ण पाल सिंह पुत्र स्व0 चन्द्रशेखर सिंह निवासी अमौसी द्वारा अवैध कब्जा कर उसमें बाउण्ड्रीवाल व तीन कमरों व दो टीन शेड आदि बनाकर विद्यालय का सूचना पट लगा दिया गया था।

उक्त गेस्ट हॉउस में आज अमौसी निवासिनी लड़की के विवाह का समारोह होने कारण गेस्ट हॉउस के मालिक शिव प्रताप सिंह द्वारा स्वयं 03 दिन में अवैध कब्जा हटा लेने के आश्वासन एवं विवाह समारोह के आयोजन के कारण मानवीय दृष्टि से गेस्ट हाउस के अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण नही किया गया। उक्त के अतिरिक्त खसरा संख्या – 2472स तालाब की भूमि से उपरोक्त अवैध कब्जों एवं खसरा संख्या- 2476 पर किये अवैध कब्जे को हटा कर कुल 31000 वर्ग फुट भूमि अतिक्रमण मुक्त करायी गई जिसकी बाजारू मूल्य लगभग 6,20,00,000.00 (रू० छ: करोड़ बीस लाख मात्र) है।

उक्त अभियान श्री अलंकार अग्निहोत्री प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति, प्रवर्तन अधिकारी कर्नल सत्येंद्र सिंह
श्रीमती संगीता चन्द्रा जोनल अधिकारी जोन-05, श्री सुरेश श्रीवास्तव कानूनगो नगर निगम, श्री प्रशान्त सिंह, श्री लाल बहादुर व श्री मृदुल मिश्र लेखपाल लखनऊ नगर निगम व श्री जितेन्द्र श्री जितेन्द्र प्रकाश लेखपाल तहसील – सरोजनीनगर एवं नगर निगम की ई०टी०एफ० टीम तथा थाना – सरोजननीगर की पुलिस बल के सहयोग से चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *