समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज जिला लखीमपुर पहुंचकर उस्मानी विधायक हाउस, मेनरोड मो0 थरवरनगंज, कोतवाली सदर में डॉ0 आर.ए. उस्मानी, पूर्व विधायक लाल कोठी, हिदायत नगर, खीरी में श्री अनस रसीद निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।
श्री अखिलेश यादव ने बाद में महेवा गढ़ी, थाना कोतवाली, सदर जिला लखीमपुर खीरी में स्व0 धीरेन्द्र बहादुर सिंह पूर्व विधायक तथा पटेल हाउस, देवकली अलीगंज रोड, खीरी में आवास पर पहुंचकर स्व0 कृष्ण गोपाल पटेल, पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवारों से संवेदना व्यक्त की।
श्री अखिलेश यादव आज रात्रि विश्राम खीरी स्थित दुधवा नेशनल पार्क के गेस्ट हाउस में करेंगे। कल वे देवकली में स्व0 डॉ0 कौशल किशोर पूर्व विधायक तथा धौरहरा में स्व0 चौधरी यक्षपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे कल समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर के समापन में भाग लेने के उपरांत धौरहरा में जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
अखिलेश यादव पहुंचे लखीमपुर पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि





