लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत्-2080 से प्रारम्भ भारतीय नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्र पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री जी ने सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना भी की है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि चैत्र नवरात्र प्रकृति और शक्ति की उपासना का पर्व है। इस पर्व में उपवास, प्रार्थना एवं ध्यान का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्र से ही नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है।
इस समय मौसम में परिवर्तन भी होता है। इसलिए धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी नवरात्र का महत्व है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सृजनात्मक ऊर्जा की आराधना का पर्व नवरात्र, समाज और राष्ट्र के प्रति रचनात्मक सोच पैदा करता है। शक्ति का अनुष्ठान रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यां के प्रति हो, नवरात्र के अवसर पर हम सभी को यही संकल्प लेना चाहिए।





