Home / उत्तर प्रदेश / छात्र-छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति के खिलाफ रैली

छात्र-छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति के खिलाफ रैली

Spread the love

लखनऊ। लालाराम स्वरूप शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज बंथरा लखनऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन को युवा दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें छात्रों एवम् छात्राओं ने ग्राम लाला खेरा में रैली निकालकर लोगो से नशा न करने की अपील करते हुए नशे से होने वाली हानियों के बारे में बताया।ग्राम वासियों ने व्यसन मुक्ति शिविर लगवाने की बात कहीं।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रिंसिपल नरेन्द्र कुमार मनी – समाजसेवी मुनेश्वर रावत ने नशा मुक्ति को श्रेष्ठ भारत का निर्माण बताया। उन्होने सभी विद्यार्थियों को अपने आस पास व्यसन मुक्ति अभियान चलाने का संकल्प दिलाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा प्रेरणा के रूप सुजीत कुमार ने छात्रों को नशे से होने वाले नुकसान बताए एवं उनसे बचने के कुछ उपाय भी बताए जिनका प्रयोग कर नशे का आदि आदमी भी नशे से मुक्त हो सकता है। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी साधौ सिंह, सुरेंद्र वर्मा, कर्मचारी संजय सिंह एवम अन्य स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *